शौचालय निर्माण करने को लेकर उपजे विवाद में भाई ने दो चचेरी बहनों की गला काटकर की हत्या
जौनपुर– शौचालय निर्माण के विवाद में गुरुवार की सुबह हिंसक झड़प के दौरान चचेरे भाई ने अपनी ही दो सगी बहनों की गला काटकर हत्या कर दिया। शौचालय निर्माण के दौरान उपजे विवाद ने विकराल रूप ले लिया।

प्राप्त सूचना के अनुसार सिकरारा थाना क्षेत्र के हरखपुर गांव स्थित कुकुरिहाव पुरवा गांव निवासी सगे भाई रमाशंकर पांडेय व शिवशंकर पांडेय के बीच काफी दिनों से जमीन का विवाद चल रहा था। उसी विवादित जमीन पर गुरुवार को रमाशंकर पांडेय शौचालय का निर्माण करा रहे थे।
इसे देख शिवशंकर पांडेय रोकने पहुंच गए। इस बात को लेकर दोनों भाइयों के परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए और मारपीट होने लगी। आरोप है कि रमाशंकर पांडेय के बेटे आशीष पांडेय ने धारदार हथियार से हमला करना शुरू कर दिया।
आशीष ने मौके पर मौजूद शिवशंकर पांडेय की दोनों बेटियों पूर्णिमा 25 व अंतिमा 20 पर धारदार हथियार से वार कर मौत के घाट उतार दिया। मार पीट के दौरान हुवे हत्या के कारण गांव में कोहराम मच गया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही भारी संख्या में फोर्स पहुंच गयी।
मौके की नजाकत को देखते हुए लाश कब्जे में लेकर अस्पताल भेजा और फोर्स को तैनात कर दिया गया है। मारपीट के दौरान दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोग भी घायल हैं। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बहनों की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टामार्टम के लिए भेज दिया।

