जमानियां / गाजीपुर-क्षेत्र स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय एम.ए. प्रथम वर्ष हिंदी,भूगोल एवं अर्थशास्त्र में प्रवेश में लिए 12 अक्टूबर से आवेदन प्रारम्भ।
जानकारी देते हुए प्रवेश संयोजक एवं इतिहास विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ.संजय कुमार सिंह ने बताया कि 12.10.2020 सोमवार से महाविद्यालय काउंटर से मिलना प्रारम्भ हो जाएगा।
इच्छुक छात्र, छात्राएं प्रवेश हेत आवेदन पत्र के साथ हाई स्कूल अंक प्रमाण पत्र , बी.ए.प्रथम व द्वितीय वर्ष के मूल अंक पत्र एवं तृतीय वर्ष के परिणाम घोषित होने पर इंटरनेट से प्राप्त अंक पत्र को लगाते हुए जमा करना है।
एम.ए.हिंदी एवं भूगोल में आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा की तिथि बाद में महाविद्यालय सूचना पट्ट,विभिन्न समाचार पत्रों एवं वेव न्यूज के माध्यम से प्रवेशार्थियों को उपलब्ध कराई जाएगी।
कोविड गाइड लाइन के संदर्भ में प्रभारी प्राचार्य डॉ.अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री ने महाविद्यालय में आने वाले सभी आवेदकों,सम्मानित अभिभावकों से मास्क लगाते हुए दो गज दूरी बनाते हुए ही अपने कार्य संपादित करने की अपील की है।
उनका मानना है कि जब तक दवाई नहीं,तब तक ढिलाई नहीं के सिद्धांत पर हमें अपनी और अपनों की सुरक्षा करनी होगी।


