Saturday, May 30, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरसमाजवादी कार्यालय पर मनाई गयीं जयंती

समाजवादी कार्यालय पर मनाई गयीं जयंती

जमानियां। स्थानीय विधानसभा अध्यक्ष अनिल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय पर रविवार को संपूर्ण क्रांति के पुरोधा लोकनायक जयप्रकाश जी की जयंती मनाई गई। जिस दौरान विधानसभा अध्यक्ष अनिल यादव ने जय प्रकाश जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्ययक्र का शुभारंभ किया गया।

 कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए श्री सिंह ने कहा कि आज हमारा एक गलत दिशा की ओर बढ़ता जा रहा है आज देश में संपूर्ण क्रांति की जरूरत है। आज के हालात सन 74 के राजनीतिक हालात से मेल खाते हुवे नजर आ रहे है। संपूर्ण व्यवस्था परिवर्तन के लिए संपूर्ण क्रांति की आवश्यकता है।

आज के दौर में बेरोजगारी, कानून व्यवस्था, शिक्षा, भ्रष्टाचार और  महंगाई लगातार बढ़ रही है  जिसके कारण लोकतंत्र और संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। विरोधी दल के नेताओं को बेवजह फर्जी मुकदमे में फंसा कर जेल में डाला जा रहा है। आज हमारे समाज में लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी के नेतृत्व की जरूरत है जो संपूर्ण क्रांति का नारा देकर देश को इस बुरे दौर से बचा सके।

 इस मौके पर सद्दाम खाँ, गोपाल जायसवाल, ऋषि यादव, अम्बरीश यादव, पंकज यादव, टुन्ना यादव, प्रमोद यादव, मार्कण्डे, सूबेदार आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !