Saturday, May 30, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरविश्व हाथ धुलाई दिवस पर छात्राओ ने किया लोगो को जागरूक

विश्व हाथ धुलाई दिवस पर छात्राओ ने किया लोगो को जागरूक

विश्व हाथ धुलाई दिवस पर छात्राओ ने रैली निकलकर किया लोगों को जागरूक

जमानियां/गाजीपुर- क्षेत्र के हेतिमपुर गांव स्थित महिलामहाविद्‍यालय कि छात्राओं ने रैली निकाली और लोगों को महामारी को देखते हुए समय समय पर हाथ धोने की अपील की।

फ़ोटो- नायाब तहसीलदार को हैंड वाश देती छात्रा

जिसके बाद छात्राओं ने तहसील परिसार में नायब तहसीलदार सहित अन्य उपस्थित लोगों का साबून से हाथ धुलवाया और साफ सफाई का संदेश दिया।

इस दौरान महाविद्‍यालय कि प्रबंधक रेशु जालान ने कहा कि कोरोना वायरस से बचने के लिए हमें अपनी आदतों को बदलना होगा। इन बदली आदतों को व्यवहार में लाकर हम इस महामारी से बच सकते हैं।आइए हम लोग शपथ लें कि इन अच्छी आदतों को व्यवहार में लाकर हम इस बीमारी से लड़ेंगे और महामारी को हराएंगे।

इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ श्याम सिंह, अरविन्द सिंह‚  विरेन्द्र श्रीवास्तव, अनिल कुमार गुप्ता, विरेन्द्र यादव, स्वयंसेविका शब्बो खातून, अंजलि मौर्या, दुर्गा शर्मा, मीनू सिंह, पूजा यादव, प्रियंका पासवान, शब्बा बानो, अंगुरी बानो, सत्या शर्मा, दीपमाला आदि की उपस्थिति रही।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !