कोविड 19 प्रोटोकाल का अनुपालन कर हम कोरोना को हरा सकते हैं…कुलपति प्रो.निर्मला एस.मौर्य
जमानियां / गाज़ीपुर -विश्व हाथ धुलाई दिवस के अवसर पर बृहस्पतिवार को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलसचिव, प्रोफेसरों,और अधिकारियों तथा परिक्षेत्र अन्तर्गत आजमगढ़, मऊ, गाज़ीपुर एवं जौनपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना को लेकर महाविद्यालयों अधुनिक प्रणाली जूम एवं फेसबुक द्वारा कार्यक्रम समन्वयक डॉ.राकेश कुमार यादव के द्वारा ‘विश्व हाथ धुलाई दिवस’ पर जागरूकता और व्यवहार परिवर्तन को लेकर संगोष्ठी द्वारा की गयी।


मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय की प्रथम महिला कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य थीं।प्रो.मौर्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारे देश में प्राचीन काल से ही स्वच्छता पर विशेष बल दिया गया है और आज कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से निपटने के लिए एवं उसके संक्रमण को रोकने के लिए हमें हाथों की सफाई पर विशेष ध्यान देना होगा।इसके साथ ही साथ दो गज की दूरी, सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क, साबुन सैनिटाइजर तथा सार्वजनिक स्थानों पर कोविड- 19 प्रोटोकॉल का अनुपालन करना होगा तभी हम कोरोना को पराजित कर सकते हैं।
विशिष्ट अतिथि,राष्ट्रीय सेवा योजना के राज्य संपर्क अधिकारी एवं विशेष कार्याधिकारी डॉ. अंशुमालि शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि जागरूकता और व्यवहार परिवर्तन कार्यक्रम का यदि व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार करेंगे तो कोरोना पर निश्चित विजय प्राप्त की जा सकती है।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में यूनिसेफ के संचार एवं विकास अधिकारी श्री दयाशंकर सिंह ने पीपीटी के माध्यम से हाथों की स्वच्छता के बारे में प्रतिभागियों को बताया और कहा कि हम विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों द्वारा ऐसे कार्यक्रम आयोजित करके लोगों को जागरूक करके कोरोना को हराने में एक दिन जरूर कामयाब होंगे।
विश्वविद्यालय के कुलसचिव सुजीत कुमार जायसवाल ने कोरोना काल में विश्वविद्यालय द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा करते हुए इस कार्यक्रम को लगातार संचालित करने का आह्वान किया
कार्यक्रम की रूपरेखा यशस्वी कार्यक्रम समन्वयक डॉ. राकेश कुमार यादव ने की कार्यक्रम को विश्वविदयालय आई. क्यू. ए.सी.प्रभारी एवं एम.बी. ई. विभाग के प्रोफेसर डॉ.मानस पांडेय, राजकीय महिला महाविद्यालय पिंजरा मऊ के प्राचार्य प्रो.मुनीब शर्मा, जनपद नोडल अधिकारी डॉ. अमित यादव, हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय जमानियां के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री,आजमगढ़ के नोडल अधिकारी डॉ.उदय भान यादव, टी. डी.महिला, जौनपुर की कार्यक्रम अधिकारी डॉ.राजश्री सिंह आदि ने संबोधित किया।
पूरे कार्यक्रम में तकनीकी सहयोग डॉक्टर धीरेंद्र चौधरी डॉ शशिकांत यादव डॉ विनय कुमार वर्मा ने प्रदान किया।
उक्त अवसर पर हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय जमानियां गाजीपुर के स्वयं सेवक सेविकाएं एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ.अरुण कुमार, महाविद्यालय रोवर्स प्रभारी डॉ.संजय कुमार सिंह, अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष डॉ.राकेश कुमार सिंह, हिंदी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर बिपिन कुमार, स्वयं सेवक राहुल कुमार गुप्ता, मनीष कुमार प्रजापति, स्वयं सेविका दीक्षा जायसवाल, वर्तिका सिंह, पूर्व स्वयं सेवक सुनील कुमार चौरसिया आदि लोग उपस्थित रहे।

