भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जनपद गाजीपुर के सभी 34 मंडल संयोजको की व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक प्रमोद वर्मा द्वारा जारी की गयी सूची।
गाजीपुर। रविवार को भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जनपद गाजीपुर के सभी 34 मंडल संयोजको की घोषणा भाजपा जिला अध्यक्ष भानु प्रताप के स्वीकृति से व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक प्रमोद वर्मा ने सूची जारी कर किया।
उक्त अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा व्यापारी भाजपा के मजबूत स्तंभ है। आज पार्टी पूरे भारत में उनके सहयोग और दम से खड़ी है। व्यापारी जनसंघ काल से ही भारतीय जनता पार्टी के साथ रहा है और भारतीय जनता पार्टी ने व्यापारियों का पूरा ख्याल रखा है।
जनपद में मंडल संयोजको के गठन से पार्टी को और मजबूती मिलेगी। सभी नवनिर्वाचित संयोजको को उन्होंने बधाई दिया। व्यापार प्रकोष्ठ जिला संयोजक प्रमोद वर्मा ने कहा मंडल संयोजको के गठन के बाद पूरे जनपद में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ बहुत मजबूती के साथ काम करेगा और आने वाले समय में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जनपद का सबसे मजबूत संगठन होगा।
व्यापारी हमेशा भाजपा के साथ अपने को सुरक्षित महसूस करता है, प्रदेश में अन्य सरकारें भी रही हैं जिसमें आए दिन लूट, हत्या, अपहरण, फिरौती छिनैती की घटना है व्यापारियों के साथ हमेशा घटती रही है और अपराधी बेखौफ घूमते थे। पर जब से मोदी जी और प्रदेश में योगी जी की सरकार आई है ऐसी घटनाओं पर पूर्ण विराम लगा है। व्यापारी निर्भीक होकर अपना व्यापार कर रहा है और भाजपा उनके लिए सहूलियत, आर्थिक मदद से लेकर कई टैक्सों में छूट प्रदान कर रही है।
भाजपा ने अपने हर संकल्प पूरे किए हैं और आने वाले दिनों में जो भाजपा परिवार का सपना है कि अपना देश पुनः विश्व गुरु बने उस संकल्प के साथ आगे बढ़ रही हैं। प्रमोद वर्मा ने कहा जनपद के हर बाजार, चट्टियों पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ का गठन होगा और भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जनपद का सबसे बड़ा व्यापारी संगठन के रूप में सभी व्यापारियों के हित सुरक्षा, सहयोग के रूप में काम करेगा। सभी नवनिर्वाचित मंडल संयोजक उनको उनके उज्जवल राजनीतिक भविष्य की शुभकामनाएं दी।
इस मौके पर भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश राजभर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विपिन सिंह, विधानसभा प्रभारी दिनेश पांडेय व्यापार प्रकोष्ठ के सह संयोजक श्यामबली मद्धेशिया, तारकेश्वर वर्मा, अशोक गुप्ता, रमेश सिंह पप्पू, उमाशंकर यादव, अटल सिंह, इंद्रदेव कुशवाहा, प्रशांत सिंह सहित पार्टी के प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

