भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला मंत्री बने अनिल कुमार गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष ने किया स्वागत।
जमानिया :- भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा मोर्चा गाजीपुर में जिला मंत्री की जिम्मेदारी मिलने पर अनिल कुमार गुप्ता का नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने अपने कार्यालय में गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन किया।
इस दौरान उन्होंने नवनियुक्त जिला मंत्री को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।
स्वागत और सम्मान समारोह कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने अनिल कुमार गुप्ता को फूलों की माला पहनाकर सम्मानित किया। इसके साथ ही उन्हें अंगवस्त्र भेंट किया और मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की।
इस अवसर पर अनिल कुमार गुप्ता ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे। उन्होंने यह भी संकल्प लिया कि संगठन को मजबूत बनाने तथा समाज के पिछड़े वर्ग के लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए वह निरंतर प्रयास करते रहेंगे।
इस कार्यक्रम में कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष पाण्डेय,बूथ अध्यक्ष गणेश निषाद भाजपा आईटी विभाग के विधानसभा संयोजक संजीत यादव , विजयशंकर राय ,असीम खान उपस्थित सभी गणमान्य लोगों ने अनिल कुमार गुप्ता को उनकी को जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

