Friday, October 16, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरजमानिया सभासदों का नगर पालिका परिषद के खिलाफ नौवें दिन भी आंदोलन...

जमानिया सभासदों का नगर पालिका परिषद के खिलाफ नौवें दिन भी आंदोलन रहा जारी।

जमानिया सभासदों का नगर पालिका परिषद के खिलाफ नौवें दिन भी आंदोलन रहा जारी।

(विकास सिंग की रिपोर्ट ) -जमानियां:- स्थानीय नगर पालिका परिषद में नवीन गृहकर की कथित जबरन वसूली व आउट सोर्सिग कर्मचारियों का निजी लाभ के लिए दुरपयोग करने के खिलाफ नगर पालिका परिषर में सभासदों का धरना नौवे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा।इस दौरान सभासदो ने अपने ही बीच के धरनारत सभासद सचिन वर्मा व राहुल वर्मा का धरना स्थल पर ही केक काटकर जन्मदिन दिन मनाकर दोनों सभासदो को बधाई दिया।सभासदो का आरोप हैं की नपा चेयरमैन आउट सोर्सिग कर्मचारियों का दुरपयोग अपने निजी हित के लिए कर रहे हैं। गृहकर वसूली के मामलो में भी वोर्ड की व प्रशासनिक आदेशों की अनदेखी कर रहे हैं।

इन्ही मामलो को लेकर सभासद अनिश्चितकालीन धरना पर बैठकर नगर पालिका चेयरमैन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। सभासदों ने पालिका अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता के तानाशाहीपूर्ण रवैया, वादाखिलाफी, सभासदो पर हरिजन एक्ट का जबरन मुकदमा कराने व सत्ता का दुरपयोग करने व आउट सोर्सिग कर्मचारियों का नपा का काम रोककर निजी लाभ के लिए उपयोग करने को लेकर सभासदो का धरना जारी हैं।

यदि हम सभासदो की मांगो पर तत्काल निर्णय नही लिया गया तो तो हम लोग स्तिफा देने के लिए बाध्य होगे। जिसकी पूरी जिम्मेदारी नपा शासन प्रशासन की होंगी। इस दौरान प्रमोद यादव, राकेश प्रजापति, राजा बाबू, मोहन गुप्ता , राहुल वर्मा, अरशद, सचिन वर्मा, अंजनी गुप्ता , शमीम अंसारी, शिवबचन यादव और उमराव यादव, सुरेंद्र चौधरी आदि सभासद मौजूद रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !