Saturday, May 30, 2026
Homeक्राइमकटरिया कांड में पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

कटरिया कांड में पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

कटरिया कांड में पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

जमानिया- करंडा थाना क्षेत्र के कटारिया गांव में किशोरी की संदिग्ध मौत के मामले को लेकर बुधवार को उस समय तनाव बढ़ गया, जब समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल करीब 250 की संख्या में पीड़ित परिवार से मिलने गांव पहुंचा।इसी दौरान ग्रामीण महिलाओं ने तख्ती लगाकर समाजवादी पार्टी मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए विरोध प्रदर्शन की थी। देखते ही देखते पथराव शुरू हो गया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सपा प्रमुख के निर्देश पर 15 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ करीब ढाई सौ की संख्या में सपाई गांव पहुंचे थे। इसी दौरान विरोध कर रहे ग्रामीणों के साथ विवाद बढ़ा और हालात बेकाबू हो गए।

वही पथराव में ग्रामीण सूरज सिंह, ग्रामीण महिला रीता उपाध्याय पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा, थानाध्यक्ष करंडा संतोष पाठक, शहर कोतवाली महेंद्र सिंह समेत कई घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईराज राजा ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि ग्रामीणों के विरोध के बीच सपा कार्यकर्ताओं की ओर से ही पथराव की शुरुआत हुई। हालांकि पूरे मामले की जांच जारी है।

इस घटना के बाद पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए 46 नामजद सपा नेताओं और करीब 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नामजद आरोपियों में सपा के दो विधायक और जिलाध्यक्ष भी शामिल बताए जा रहे हैं। पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान में जुटी थी।

वहीं आज शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार 1.सत्या यादव उर्फ रामजन्म यादव निवासी ग्राम कुँवरपुर थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर, 2.लाल बाबू यादव पुत्र श्यामसिंह यादव निवासी ग्राम कटरिया थाना करण्डा जनपद गाजीपुर,3.मो0 इरफान पुत्र मो0 अलाउद्दीन निवासी ग्राम कटरिया थाना करण्डा जनपद गाजीपुर,4.शाह मोहम्मद पुत्र आस मोहम्मद निवासी ग्राम कटरिया थाना करण्डा जनपद गाजीपुर ,5.जीवन यादव पुत्र विगनाथ यादव निवासी ग्राम कटरिया थाना करण्डा जनपद गाजीपुर,6. विगनाथ यादव पुत्र स्व0 धर्मदेव यादव निवासी ग्राम कटरिया थाना करण्डा जनपद गाजीपुर,7.सितान्शु कुमार गौंड़ पुत्र स्व0 कमला गौंड़ निवासी ग्राम कटरिया थाना करण्डा जनपद गाजीपुर,8.अनिल यादव पुत्र रामजन्म यादव निवासी ग्राम कटरिया थाना करण्डा जनपद गाजीपुर, 9.सत्येन्द्र यादव पुत्र अम्बिका यादव निवासी ग्राम कटरिया थाना करण्डा जनपद गाजीपुर, ,10.सुभाष यादव पुत्र स्व0 रामबचन यादव निवासी ग्राम गजाधरपुर थाना करण्डा जनपद गाजीपुर।

ज्ञातव्‍य है कि कटरिया में हुए बवाल में विधायक वीरेंद्र यादव, जैकिशन साहू सहित 46 नामजद व 200 अज्ञात के खिलाफ मु0अ0सं0 57/2026 धारा 191(2), 191(3), 190, 109(1), 115(2), 125, 132, 351(3), 353(2) बीएनएस व 7 CLA ACT पंजीकृत किया गया है

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !