दिलदारनगर:पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों की स्मृति में निकाला गया कैंडल मार्च
दिलदारनगर (गाजीपुर) : नगर के व्यापारियों व प्रबुद्ध जनों द्वारा नगर के राम लीला मैदान से गुरुवार की शाम कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में जान गंवाने वाले निर्दोष हिंदू लोगों की स्मृति में कैंडल मार्च निकाला कर भाव भीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया गया और सरकार से आतंकियो के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।
वही कैंडिल मार्च में नगर के लोग अपने हाथों में बैनर पोस्टर लेकर रामलीला मैदान से लेकर पूरे बाजार का भ्रमण कर न्याय के लिए आवाज बुलंद की। मौन जुलूस के बाद शामिल लोगो ने मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित किया।इस मौके पर दिनेश अकेला, प्रवीण जायसवाल,उमेश वर्मा,मनोज वर्मा, आशीष जायसवाल, अरविंद रौनियार,दिनेश प्रधान,मुन्ना रौनियार अमित जायसवाल,सतेंद्र रौनियार,उमेश वर्मा, अजय गुप्ता,गौरी रौनियार , इत्यादि सहित काफी संख्या मे लोग शामिल थे।

