पाँच आरोपियों में महज एक अभयुक्त की नाटकीय ढंग से पुलिस ने की गिरफ्तारी
जमानिया /गाजीपुर- स्थानीय क्षेत्र स्थित नगर पालिका परिषद जमानिया सभागार में 22 अक्टूबर दिन बृहस्पतिवार की शाम सभासदों की बैठक के दौरान भारतीय जनता पार्टी के मनोनीत सभासद जयप्रकाश गुप्ता के साथ बैठक के दौरान सभासद पति और उनके सहयोगी के साथ मिलकर मारपीट करने और गाली-गलौज करने की शिकायत स्थानीय कोतवाली दी गयी थी।
यह प्रकरण मीडिया के चलते उच्चाधिकारियों तक पहुँच जाने के कारण स्थानीय पुलिस द्वारा मनोनीत सभासद के साथ मारपीट के मुख्य आरोपी को पुलिस ने शनिवार को पकड़ कर जेल भेज दिया।
कोतवाल राजीव कुमार सिह ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र में वरिष्ट उपनिरीक्षक मंशा राम गुप्ता गश्त कर रहे थे कि जिस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कोतवाली का वांछित अपराधी भागने कि फिराक में है। जिस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोतवाली ले आया गया है और अभियुक्त जाहिद सिद्दीकी निवासी कानूनगो मोहल्ला के विरूद्ध कोतवाली में कुल चार आपराधिक मामले दर्ज है। इस प्रकरण में कुल पांच आरोपी है जिसमें से एक कि गिरफ्तारी हुई है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में मेरे अलावा वरिष्ठ उपनिरिक्षक मंशाराम गुप्ता‚ कांस्टेबल संतोष कुमार गोंड‚ कां. विशाल भारती आदि मौजूद रहे।


