Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरभारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) बल के जवान को दी अन्तिम सलामी

भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) बल के जवान को दी अन्तिम सलामी

भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) बल के जवान को दी गयी अन्तिम सलामी।

जमानिया- भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) बल के जवान को शुक्रवार को नगर स्थित शमसान घाट पर भारतीय सुरक्षा बल के जवानों द्वारा सम्मान के साथ अन्तिम सलामी दी गयीं।

फ़ोटो- जमानिया नगर स्थित शमसान घाट पर मृतक जवान को सलामी देते भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) बल के जवान

प्राप्त जानकारी के अनुसार रामबहादुर बिंद उम्र 35 पुत्र छोटू प्रसाद बिंद निवासी चांदपुर कैमूर जिला बिहार भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) बल में वर्ष 2010 में 18- बटालियन भर्ती हुए थे। वर्तमान समय में इलाहाबाद में ड्यूटी कर रहे थे 6 महीने से बीमारी से ग्रसित थे।

3 अक्टूबर को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। मौत के बाद भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) बल के जवान का शव पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक निवास स्थान पर सेना के जवानों द्वारा पहुँचाया गया।

मृतक का शव गाँव पहुँचते की हर एक की आँखे नम हो गयी वही परिजनों के आशु थम ही नही रहे थे। मृतक के  दो बच्चे हैं प्रथम पुत्र का बिट्टू कुमार बिंदऔर पुत्री  का नाम बबीता कुमारी है। वही आज जमानिया स्थित बलुवा घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) बल के जवान द्वारा गॉड ऑफ ऑनर के साथ पंचतत्वों में विलीन ही गये।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !