ज़मानियां/ गाजीपुर- स्थानीय कोतवाली परिसर में बुधवार की शाम आगामी त्यौहार डाला छठ पर्व को लेकर पीस कमेटी बैठक की गयीं। जिसमें नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के ग्राम प्रधान के साथ क्षेत्र के गणमान्य लोग शामिल रहे।
फोटो- बैठक के दौरान कोतवाली परिसर में बैठे उप जिलाधिकारी शैलेंद्र प्रताप सिंह व क्षेत्राधिकारी हितेंद्र कृष्ण
बैठक की अध्यक्षता करते हुवे उपजिलाधिकारी ने कोविड 19 महामारी से संक्रमित मरीज अभी भी जिले में मिल रहे हैं। संक्रमण महामारी को ध्यान में रखते तथा सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर डाला छठ पर्व को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने की अपील की साथ ही कहा कि पुलिस प्रशासन अपने कर्तव्यों का पालन करेगी साथ ही भीड़ भाड़ पर अंकुश लगाने के लिये विभागीय स्तर पर कार्यवाई की जायेगी।
वहीं कोतवाली प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने कहा कि डाला छठ के दौरान महिला श्रद्धालुओं के साथ किसी प्रकार की अनहोनी घटना न हो इसके लिये भी महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती रहेगी।
जिस दौरान क्षेत्राधिकारी जमानिया हितेंद्र कृष्ण, कोतवाली प्रभारी राजीव कुमार सिंह के अलावा वरिष्ठ उपनिरीक्षक मंसाराम गुप्ता, स्टेशन पुलिस चौकी इंचार्ज अनिल कुमार पांडेय,एसआई सन्तोष कुमार, सेनापति सिंह, मंजर अब्बास, विनय कुमार सिंह आदि पुलिस कर्मियों के साथ ग्राम प्रधान असलम खान, अशोक कुमार राय, पंकज निगम, जय प्रकाश गुप्ता, मु0 अकील अजहर,उद्धव पांडेय, एजाज अहमद, आसिम खान, राहुल वर्मा, सन्तोष वर्मा, मु0 इस्लाम राईन, अशोक कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।


