झाड़ू लगाकर एसडीएम व नपा अध्यक्ष ने किया जागरूक
जमानियां(गाजीपुर) : भारत रत्न डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती से पूर्व रविवार को बरूईन गांव स्थित आंबेडकर पार्क में रविवार को पालिका अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता एसडीएम ज्योति चौरसिया और तहसीलदार रामनारायण वर्मा सुबह 9 बजे पार्क में पहुंचकर स्वच्छता अभियान चलाया।अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने कहा कि बाबा साहब भीम राव अंबेडकर का ही देन है की आज सरकार के सभी योजनाओं का लाभ निचले पायदान के व्यक्ति को बिना भेदभाव के मिल रहा है। एसडीएम ज्योति चौरसिया ने बताया की सरकार के निर्देश पर 13 और 14 तारीख को ये स्वच्छता अभियान और पुष्पांजलि का कार्यक्रम चलाया जाएगा । भारत रत्न डॉ आंबेडकर ने सभी को एक सामान अधिकार दिलाने का काम किये है।वही इसी क्रम में तहसील मुख्यालय स्थित रामलीला मैदान में नपा अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता और एसडीएम ज्योति चौरसिया,तहसीलदार रामनारायण वर्मा ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान चलाया और उपस्थित लोगों को बताया कि स्वच्छता जीवन का दैनिक हिस्सा बना कर अपने अगल बगल के साथ साथ पूरे नगर और पूरे देश को आप स्वच्छ रख सकते हैं।
उक्त अवसर पर सभासद रोहित शर्मा,रजनीकांत,भाजपा के माडिया प्रभारी संजीत यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

