Thursday, July 16, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरजमानियां -धरम्मरपुर गंगा पुल पर अवैध ओवरलोडिंग बंद करने की मांग मुख्यमंत्री...

जमानियां -धरम्मरपुर गंगा पुल पर अवैध ओवरलोडिंग बंद करने की मांग मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

जमानियां -धरम्मरपुर गंगा पुल पर अवैध ओवरलोडिंग बंद करने की मांग मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

 

बालू माफियाओं के काले कारोबार का मुख्य साधन बना जमानियां-धरम्मरपुर गंगा पुल संपर्क मार्ग

 

जमानियां  (गाजीपुर) : जमानियां -धरम्मरपुर गंगा पुल से ओवर लोड बड़े वाहन मिट्टी व बालू कि गाड़ी बेरोकटोक  प्रतिदिन धड़ल्ले से दौड़ रहे है। इसको लेकर स्थानीय लोगों व भाजपा नेताओं ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री को पत्र भेज पुल से ओवर लोड ट्रॅक सहित बालू व मिट्टी की गाड़ी से आवाजाही को रोकने की पुरजोर मांग की है।
पत्र भेजने वालों में अधिवक्ता पंकज तिवारी,रमाशंकर,विजय बहादुर यादव,रविंद्र यादव,रविशंकर तिवारी,अवधेश सिंह,दीपनारायण सिंह ने मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में बताया कि सरकार के अथक प्रयास से अपूर्ण पुल को भाजपा सरकार में पूर्ण किया गया ।  वही यह भी आरोप लगाया कि सक्षम अधिकारियों के संरक्षण में ओवरलोड ट्रकों व अन्य बड़े वाहनों का संचालन कराया जा रहा है। जिस कारण ओवर लोड वाहनों का आवागमन पुल पर बंद नहीं हो पा रहा है। जिम्मेदारों की चुप्पी और बालू माफियाओं की सक्रियता कही पुल सेहत बिगाड़ न दे यह बड़ा सवाल बना हुआ है।

       क्षतिग्रस्त हो रहा जमानियां -धरम्मरपुर गंगा पुल

इसकी शिकायत कई बार तहसील प्रशासन से किया गया हालांकि इससे पूर्व एसडीएम अभिषेक कुमार ने लगातार कई दिनों तक अभियान चलाकर ओवर लोड वाहनों को पकड़ संबंधित विभाग को कारवाई के लिए सुपुर्द किया था। लेकिन अब ऐसा प्रतीत हो रहा कि वह भी इनके आगे नतमस्तक हो चुके है । उनकी यह चुप्पी चर्चा का विषय बनि हुई है कि तहसील प्रशासन व संबंधित विभाग आखिर चुप क्यों है।

 

वही स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार ओवर लोड ट्रकों का संचालन जारी है। पुल का ऊपरी सतह बड़े ओवरलोड के संचालन से क्षतिग्रस्त हो रहा है ऐसी स्थिति में गंगा नदी पर बने पक्का पुल पर अवैध संचालन को रोका जाए ताकि पुल की सुरक्षा हो सके। इस मामले की जांच कराकर दोषियों पर कारवाई किया जाय।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !