सड़क ऊंचा होने को लेकर नगर वासियों का विरोध दूसरे दी भी रहा जारी
जमानियां (गाजीपुर) : स्टेशन बाजार का मुख्य सड़क ऊंचा होने को लेकर नगर वासियों ने दूसरे दिन बुधवार को विरोध जताकर कार्य होने नहीं दिया। उपजिलाधिकारी अभिषेक कुमार को पत्र सौंपकर मामले की जांच की मांग की।नगर पालिका की ओर से कोतवाली में कार्य रोकने की तहरीर दी गई।
नपा की ओर से बुधवार की सुबह आठ बजे सड़क का निर्माण कार्य शुरू हुआ तो बाजार के लोग विरोध कर सड़क पर उतर गए।कहां की सड़क को ऊंचा नहीं बनने दिया जाएगा।भीड़ धीरे धीरे भीड़ बढ़ने लगी।उद्योग व्पायार मंडल के जिला उपाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता से ठेकेदार के किसी सहयोगी से नोक झोंक हुई।नगर के लोगों ने बीच बचाव कर मामला को शांत कराया।मुन्ना गुप्ता ने कहाँ की व्पायारियों की जो मांग है उसे नपा को पूरा करना होगा।किसी भी कीमत पर व्पायारियों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा।एक अप्रैल को जब निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ तब जनता और सभासदों ने सीसी सड़क ऊंचा होने को लेकर विरोध किया था।इओ संतोष कुमार व जेई चंदन राय मौके पर पहुंचे कर नगरवासियों से वार्ता किया था।लेकिन नगरवासियों का आरोप है कि ठेकेदार और संबंधित अधिकारी उनकी मांगों को अनसुना कर जबरन निर्माण कार्य करा रहे।सूचना पाकर पुलिस भी पहुंची थी।विरोध करने वालों में पूर्व चेयरमैन अनिल गुप्ता,शंकर शर्मा,शंकर गोस्वामी,सभासद सुरेंद्र चौधरी, प्रमोद यादव आदि लोग रहे।

