जमानियां (गाजीपुर) : क्षेत्र के देवढ़ी गांव के दक्षिण-पूर्वी छोर पर मंगलवार को शराब की दुकान खुलने का ग्रामीणों ने पुरजोर विरोध किया।
वही सूचना पाकर मौके पर एसडीएम अभिषेक कुमार व कोतवाल प्रमोद सिंह दल बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा
बुझाकर शांत कराया। एसडीएम ने एसडीएम अभिषेक कुमार ने आश्वासन दिया कि दुकान गांव के बाहर ही खुलेगी। देवढ़ी गांव के दक्षिण-पूर्वी छोर पर जब ठेकेदार और आबकारी विभाग के अधिकारी दुकान खोलने के लिए पहुंचे तो ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया।इस दौरान ग्रामीणों और ठेकेदार के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।इसकी सूचना पाकर एसडीएम अभिषेक कुमार व कोतवाल प्रमोद सिंह पहुंचे तब जाकर मामला शांत हुआ।
अधिकारियों ने नया भूमि का निरीक्षण कर दुकान को देवढ़ी गांव से डेढ़ से दो किलोमीटर उत्तर दिशा में मुख्य सड़क पर स्थानांतरित करने का निर्णय लिया। एसडीएम अभिषेक कुमार ने आश्वासन दिया कि दुकान गांव के बाहर ही खुलेगी। इस निर्णय के बाद ग्रामीणों का आक्रोश शांत हुआ।इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संजय सिंह,रुद्रेश सिंह ,अमित सिंह,वीरेंद्र सिंह ,तेतरी ,सुघरी देवी,राजबेला, रानी देवी अनुपमा देवी, बब्बन सिंह अन्य लोग मौजूद रहे।

