ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर घायल
दिलदारनगर (गाजीपुर) : बाजार स्थित रेलवे फाटक के पास मंगलवार को डाउन लाइन में मगध एक्स ट्रेन की चपेट में आने से 42 वर्षीय अज्ञात युवक की ट्रेन की चपेट में आने से घायल हो गया।
सूचना पाकर पहुंची आरपीएफ पुलिस ने पहले घायल को बाजार में स्थित एक निजी अस्पाल में भर्ती कराया।गंभीर रूप से घायल होने के कारण चिकित्सको ने जिला मेडकिल कालेज रेफर कर दिया।आरपीएफ निरीक्षक बाल गंगाधर ने बताया कि घायल युवक की पहचान हीरामंडल निवासी साहेबगंज झारखंड के रूप में हुई है।हीरामंडल मजदूरी करता था रेल लाइन क्रॉस करते समय ट्रेन के चपेट मे आने से कमर व पैर में चोट लगने से घायल हो गया है।स्वजन को सूचना दिया गया है।

