जमानिया तहसील के देवड़ी गांव में आबादी के बीच शराब दुकान खोलने का विरोध, धरना प्रदर्शन की चेतावनी
जमानियां। तहसील क्षेत्र के देवड़ी गांव में आबादी के बीच शराब की दुकान खोले जाने के विरोध में ग्रामीणों ने एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि रिहायशी क्षेत्र के बीच दुकान खोलने से समाज पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और क्षेत्र में असामाजिक गतिविधियां बढ़ सकती हैं।
ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने जबरन दुकान खुलवाई तो वे सड़कों पर उतरकर धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे।
इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और युवा शामिल रहे। ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल, मंदिर और आवासीय घरों के नजदीक शराब की दुकान खोले जाने से बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा को खतरा हो सकता है।
विरोध कर रहे ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से मांग की कि जनहित को ध्यान में रखते हुए इस दुकान का स्थानांतरण किसी अन्य स्थान पर किया जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए विवश होंगे।
इस मौके पर सवर्ण विकास मंच के जिला अध्यक्ष अमित सिंहजी प्रधान प्रतिनिधि संजय सिंह वीरेंद्र सिंह जी फरिंद्रनाथ सिंह रामउपदेश सिंह आलोक सिंह रिशु सिंह पिंटू सिंह बब्बन सिंह दीपक सिंह सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

