एक मुश्त विधुत बिल समाधान योजना को आमजनता तक पहुँचाने के लिए अधिशासी अभियंता विधुतीकरण खण्ड जमानिया ने सहज जनसेवा केन्द्र संचालकों संग की बैठक।
जमानिया/ गाज़ीपुर- अधिशासी अभियंता विधुतीकरण खण्ड जमानिया द्वारा बुद्धवार को नगर स्थित सहज जनसेवा केन्द्र संचालकों संग की बैठक की गयी। जिसमे सरकार द्वारा चलाये जा रहे विद्युत बिल एक मुश्त समाधान योजना के लाभ को आम लोगों तक पहुचाने पर चर्चा की गयी।
जिस दौरान अधिशासी अभियंता महेंद्र मिश्रा कहाँ कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा विद्युत बिल एक मुश्त समाधान योजना से विधुत राजस्व कोष में बृद्धि किया जा सकता है। साथ ही आम जनता को लम्बे समय से बकाया विद्युत बिल में काफी छूट भी विभाग दिया जाएगा। विद्युत विभाग द्वारा चलाए जा रहे एकमुश्त समाधान योजना के बारे विस्तृत रूप से समझाया और बिजली बिल जमा करने के लिए,लोगों को जागरूक करने के लिये भी कहाँ गया।
उक्त मौके पर सहज जनसेवा केन्द्र ग़ाज़ीपुर के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर राम भरोसे और VLE मुकेश कुशवाहा, राजेश ,विनय, विजयशेखर, मुन्ना सिंह, अमित चौरसिया आदि उपलब्ध रहें।

