ट्रक से कुचलकर 17 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत
गाजीपुर- स्थानीय नगर स्थित गाजीपुर वाराणसी मुख्य मार्ग पर बुधवार की सुबह करीब 11 बजे मोटरसाइकिल सवार दो बालक में एक की ट्रक से कुचलकर दर्दनाक मौत एक घायल। प्राप्त जानकारी के अनुसार नंदगंज थाना निवासी निवासी मो. साबिर 17 की मौत हो गई लेकिन वही साथी मो. सैफ उम्र 10गंम्भीर रूप से घायल हो गया। युवक की मौत से कोहराम मच गया।

साबिर सैदपुर में अपने भाइयों के साथ रहता था। यहीं पर वार्ड नौ के सरैया मोहल्ले में रहकर वह बक्सा बनाने का काम करता था। वह भारती जीवन बीमा कार्यालय कार्यालय के बगल वाली गली से ज्यों ही मेन रोड पर आया, गाजीपुर से वाराणसी की तरफ जा रहे ट्रक से उसे धक्का लग गया। इससे दोनों गिर गए। इस दौरान साबिर तेज रफ्तार ट्रक के नीचे आ गया। ट्रक उसके सिर को कुचलते हुए निकल गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सैफ को सिर व शरीर के अन्य हिस्से में चोट आईं।
हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाल तेजबहादुर सिंह, कस्बा चौकी इंचार्ज देवेंद्र बहादुर सिंह भी पहुंच गए। बीच सड़क में पड़े शव को उठाकर कर पुलिस थाना ले गई। सूचना पर मृतक के घरवाले बिलखते हुए पहुंचे। मृतक के बड़े भाई मो आरिफ ने अज्ञात ट्रक के खिलाफ तहरीर दी। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था। पिता अकरम और भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल था।
इस बाबत कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मुकदमा कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साबिर ने हेलमेट नहीं लगाया था। ट्रक का पहिया उसके सिर के ऊपर से निकला तो सिर बुरी तरह कुचलने से तत्काल उसकी मौत हो गई। शव क्षत-विक्षत हो गया था।

