बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार की हुई मौत
जमानियां (गाजीपुर) : कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को रिश्तेदारी से बाईक लेकर घर लौट रहे सुहवल थाना क्षेत्र के पटकनिया निवासी निर्वेश सिंह यादव का मतसा प्राइमरी स्कूल के ठीक सामने एनएच 24 सड़क पर बोलेरो के धक्का लगने से मौके पर ही मौत हो गई।
बता दे कि घटना के बाद बोलेरो वाहन मौके से फरार होगया। निर्वेश की मौत की खबर मिलते ही स्वजन में कोहराम मच गया।होली की खुशियां मातम में बदल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

