ग्रामोदय भारत उदय कार्यक्रम के तहत स्वामित्व योजना के अन्तर्गत किया जाएगा क्षेत्र की आबादी का ड्रोन सर्वेक्षण।
जमानियां/ गाज़ीपुर- स्थानीय तहसील क्षेत्र में राजस्व विभाग द्वारा संचालित स्वामित्व योजना के अंतर्गत नवीनतम ड्रोनप्रौद्योगिकी व्यवस्था द्वारा क्षेत्र की आबादी का सर्वेक्षण कर ड्रोन की सहायता से की जाएगी क्षेत्र मैपिंग।
इस बाबत उपजिलाधिकारी जमानिया शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि भारत सरकार द्वारा संचालित स्वामित्व योजना के अंतर्गत नवीनतम ड्रोनप्रौद्योगिकी के उपयोग से ग्रामीण आबादी वाले क्षेत्रों का सर्वेक्षण कर उनके स्वामित्व संम्बधी अभिलेख तैयार करने के लिए ड्रोन सर्वे का कार्य राजस्व टीम द्वारा नायब तहसीलदार राकेश कनौजिया के दिशा निर्देश पर रसूलपुर फुल्ली‚ नरियांव उर्फ उमरगंज‚ चकिया आदि गांव से शुरू किया गया है।
जिसके अंर्तगत समस्त आबादी क्षेत्रों व उसमें स्थित संपत्तियों के सीमांकन के लिए सर्वे कार्य किया जा रहा है , इससे ग्रामीण इलाके के लोगों के पास कोई दस्तावेज ने होने से अपनी उस संपत्ति के आधार पर बैंकों की ऋण आदि योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाते है।इसलिए सरकार ने ग्रामोदय भारत उदय कार्यक्रम के तहत स्वामित्व योजना शुरू की है।
इसके तहत ग्रामीण क्षेत्र में सर्वे कर आबादी की जमीन पर रहने वालों को स्वामित्व प्रमाण पत्र दिया जाएगा। इसके तहत संपत्ति रजिस्टर तैयार कर प्रत्येक संपत्ति के मालिक को प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।
श्री सिंह ने बताया कि कुल 119 गांव का सर्वे किया जाना है। जिसको दिसंबर माह के 15 तारीख तक पूरा किया जाना है। जिसकी सूची तैयार कर ली गयी है।


