Saturday, May 30, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरहर घर जल, हर घर नल योजना को पलीता लगा रहे जिम्मेदार

हर घर जल, हर घर नल योजना को पलीता लगा रहे जिम्मेदार

शादियाबाद पानी टंकी से पानी के साथ निकल रहा कीटाणु, ग्रामीणों को हों रही पेट संबंधित समस्याएं

जल निगम की गैर जिम्मेदाराना हरकत से कई गांव के लोग झेल रहे दंश

 

(शादियाबाद )गाजीपुर। केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना हर घर नल,जल योजना को पलीता लगा रहे हैं। शादियाबाद जल निगम के कर्मचारी मनिहारी ब्लाक अंतर्गत मसूदपुर गांव मे पानी की टंकी के पानी मे कीड़े निकलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणो ने इसकी फ़ोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी है। ग्रामीणों का आरोप है की लगभग 10 दिन से पानी की टंकी के पानी मे छोटे छोटे कीड़े आ रहे है। ग्रामीण फरहान अहमद व्यापार मंडल के अध्यक्ष इकरामुल हक उर्फ सोनू,मोनी,हसन खान,फैजान अहमद,ने अपने घरो मे लगी टंकी से जब अपने बर्तनो मे पानी लिया तो उसमे कीड़े मिले। उन्होंने इसकी वीडियो और फ़ोटो खींच लिए और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। ग्रामीणो का कहना है कि ऐसा पानी पीने से तो गांव मे बीमारिया फैल जाएगी।लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। पानी विषाक्त होने के कारण लोग पेट की बीमारी से परेशान है जिससे लूज मोशन जैसी बीमारियों से लोग परेशान है।सभी लोग बाजार से पानी खरीद कर पीने को मजबूर हैं।इससे पूरे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !