नया गृह कर लागू करने में अनियमितता को लेकर एसडीम को दिया पत्रक
दिलदारनगर (गाजीपुर) : उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की ओर से सोमवार को नपं द्वारा नया गृह कर लागू करने में अनियमितता को लेकर
जिलाधिकारी को संबोधित पांच सूत्रीय पत्रक एसडीएम सेवराई लोकेश कुमार को अध्यक्ष गोपाल वर्मा व सभासदों ने सौंपा।
अधिकारियों को दिए गए पत्रक में व्पायार मंडल ने बताया कि नगर पंचायत दिलदार नगर द्वारा गलत प्रक्रिया के तहत बिना बोर्ड बैठक बुलाए व जानकारी दिए बिना ही नये भवन कर के अंतिम प्रकाशन अधिशासी अधिकारी के द्वारा कर दिया गया है।व्यापारी गण को अंधेरे में रखकर साजिश के तहत आमजनता के
भी अधिकारों का हनन किया गया है।आपत्ति डालने के अधिकारों का भी हनन किया गया है। यहां तक कि नपं के सभासद को भी इसकी जानकारी नहीं है और ना ही नपं में कोई सूचना पटल है।जबकि नगर पालिका एक्ट में हर त्रैमासिक अंतराल पर सभी सुचनाएं आवश्यक रूप से हर माध्यम से जनता को सार्वजनिक रूप से उपलब्ध कराना है।अधिशासी अधिकारी द्वारा व्यापारी व आम जनता को धोखे में रखकर अंतिम प्रकाशन किया है जबकि पहले के प्रकाशन की जानकारी जनता तो दूर की बात हम व्यापारीयों गण व सभासद को नहीं है इसलिए यह प्रकाशन असंवैधानिक व आमजनता व व्यापारी के साथ धोखा देने के इरादे से किया गया है।मांग किया कि
उक्त सभी प्रकरण की जांच किया जाय तथा गलत तरीके से नपं द्वारा जो नागरिकों व व्यापारियों के उपर जो भवन कर 10 से 20 गुना लगाया गया है। इसे तत्काल निरस्त किया जाय।पत्रक सौंपने वालों में नगर अध्यक्ष गोपाल वर्मा,दिनेश प्रधान,दीपक पासवान,सभासद सुरेंद्र गुप्ता, दीपक गुप्ता आदि रहे।प

