Saturday, May 30, 2026
Homeक्राइमअवैध तमंचे के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

अवैध तमंचे के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

जमानियां (गाजीपुर)। कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के ग्राम चक्काबांध के पास शनिवार को करीब 10.50 बजे एक अदद तमंचा व एक अदद जिन्दा कारतूस 0.315 बोर के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार में सफलता हासिल की।
पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान उ0नि0 अजय कुमार मय हमराहियान के देखभाल क्षेत्र चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत चेकिंग संदिग्ध वाहन व व्यक्ति में मामूर थे कि मुखवीर खास की सूचना के आधार पर चक्काबांध के पास समय करीब 10.50 बजे एक अभियुक्त के पास से अवैध एक अदद तमंचा व एक अदद जिन्दा कारतूस 0.315 बोर बरामद कर किया गया। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम सुबेदार यादव निवासी मैनपुर थाना करण्डा बताया। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेशी हेतु रवाना किया गया गया।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !