जमानियां (गाजीपुर) : क्षेत्र के एक निवासी स्वजन ने नाबालिग पुत्री को गांव के ही युवक को भगा देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दिया।पुलिस ने मुकेश यादव के खिलाफ केस दर्ज किया है।पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मेरी पुत्री कक्षा 9 वीं में पढ़ती है।बीते 8 फरवरी 25 को सुबह 8.30 बजे घर
से पढ़ने के लिए स्कूल गयी थी जो देर शाम तक घर वापस नहीं लौटी। पुत्री की काफी खोजबीन किया। पता चला कि मेरे गांव के ही मुकेश यादव बहला फुसलाकर शादी करने की नियत से कही भगाकर ले गया है।कोतवाल अशेषनाथ सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।

