Homeक्षेत्रीय खबरजल निगम विभाग की दुर्व्यवस्था का शिकार होरहे राहगीर

जल निगम विभाग की दुर्व्यवस्था का शिकार होरहे राहगीर

जल निगम विभाग की दुर्व्यवस्था का शिकार होरहे राहगीर

काफी दिनों से मुख्य सड़क पर जल निगम पाईप लिकेज की समस्या से ग्रामीणों में आक्रोश

जल निगम के अधिकारी दे रहे बस झूठा आश्वाशन,आफताब अंसारी अपोलो

गाज़ीपुर।खबर गाज़ीपुर के शादियाबाद से है जहां जल निगम की पाईप लिकेज की समस्या से तंग आ चुके है।महीने से आंख मिचौली का खेल खेला जा रहा है।मुख्य सड़क थाना चौराहे पर काफी दिनों से खराब जल निगम की पाईप लिकेज से पूरे रोड पर पानी पानी हो जा रहा है जिससे राहगीर के अलावा दुकानदारों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।पानी लगने की वजह से लोगों का उधर से आना जाना दुश्वार हो गया है।जिससे आम जनता में काफी आक्रोश व्याप्त है लोग गिर कर चोटिल हो रहे है और अधिकारी तंत्र को कोस रहे है।,बाबा मोबाईल मोनू अहमद,आफताब सिद्दीकी,रामविलास,अनिल सिंह पूर्व, बब्लू चौहान,संतोष कश्यप,उमेर सिद्दीकी,मोनू सोनकर,मोनी अहमद,आदि ग्रामीणों व बाजार के दुकानदारों ने कहा कि जल्द से जल्द इस समस्या का निदान नहीं किया गया तो हम लोग सड़क पर उतरने को बाध्य होगे।
व्यापार मंडल अध्यक्ष शादियाबाद सोनू अहमद ने कहा की अगर जल्द से जल्द इस समस्या का निदान नहीं होता है तो व्यापारियों संग धरने पर बैठने पर मजबूर होगे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments