Friday, July 17, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरखाद वितरण के दौरान अधिक मूल्य वसूली पर किसानों ने हंगामा

खाद वितरण के दौरान अधिक मूल्य वसूली पर किसानों ने हंगामा

खाद वितरण के दौरान अधिक मूल्य वसूली पर किसानों ने हंगामा

जमानियां। के स्टेशन बाजार स्थित क्रय-विक्रय केंद्र पर मंगलवार को खाद वितरण के दौरान किसानों ने हंगामा कर दिया। किसानों का आरोप था कि केंद्र पर तय मूल्य से अधिक पैसे वसूले जा रहे थे साथ ही अनाधिकृत व्यक्ति को बैठका कर पूरा खेल खेला जा रहा है। जिससे असंतोष बढ़ गया।

क्रय विक्रय केंद्रों पर लगातार किसानों से अधिक मूल्य पर खाद दिए जाने की बात सामने आ रही है लेकिन ठोस कार्रवाई की जगह पर थोथा आश्वासन दिया जा रहा है। जिससे किसान परेशान हो रहे है जबकि कुछ लोग मलाई काट रहे है। किसानों का आरोप है कि क्रय केंद्र पर एक ट्रैक्टर चालक पर संदेह होने पर किसानों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह ट्रैक्टर लेकर भागने लगा। किसानों ने क्रय-विक्रय केंद्र का गेट बंद कर दिया, जिससे चालक ने ट्रैक्टर गेट पर चढ़ाने की कोशिश की, लेकिन ट्रॉली गेट में फंस गई। कुछ देर बाद मौका पाकर चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। विक्रेता भिखारी ने बताया कि बोरी पर दर्ज मूल्य 266 रुपये है, लेकिन 275 रुपये की दर से वसूली की जा रही है। उन्होंने अधिक वसूली का कारण पल्लेदारी और अन्य खर्चों को बताया। स्थानीय किसानों को खाद न मिलने से भी नाराजगी रही। बबलू यादव, श्याम नारायण सिंह और अजीत कुमार तिवारी सहित कई किसानों ने शिकायत की कि वे सुबह से लाइन में लगे रहे, लेकिन खाद नहीं मिली। किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि खाद बिहार भेजी जा रही है, जबकि स्थानीय किसानों को इसकी उपलब्धता नहीं हो रही। किसानों ने प्रशासन से इस मामले में हस्तक्षेप करने और खाद वितरण में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा है तो जांच कर दोषियों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई भी होगी।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !