Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरट्रैन की चपेट आ जाने के कारण युवक की दर्दनाक मौत

ट्रैन की चपेट आ जाने के कारण युवक की दर्दनाक मौत

ट्रैन की चपेट आ जाने के कारण युवक की दर्दनाक मौत

जमानिया/गाजीपुर-स्थानीय कोतवाली क्षेत्र स्थित जमानिया रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की शाम 7:30 ट्रैक पार करते समय ट्रेन नंबर  ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम रेलवे स्टेशन पर एक युवक प्लेटफार्म उतर कर अचानक रेल पटरी पर करने लगा वहाँ मौजूद लोगो ने बहुत चिल्लाया की ट्रेन आ रही है लेकिन अप लाईन पर तेज़ रफ़्तार से आ रही ट्रेन नंबर 04039 हमसफर एक्सप्रेस से युवक के कई टुकड़ो में कट गया।

वहाँ मौजूद लोगों से मृतक की पहचान नीतीश तिवारी उर्फ दीपक उम्र लगभग 36 वर्ष पुत्र ओमप्रकाश तिवारी ग्राम बरुईन जमानिया के रूप में हुई वह जमानिया बाजार से गांव वरुइन की तरफ जा रहा था और वह रेलवे स्टेशन ट्रैक पार कर रहा था

इस घटना की जानकारी स्टेशन कंट्रोल रूम पैनल को घटना की सूचना जीआरपी दिलदारनगर को सूचना दी और फिर जीआरपी
ने छत विच्छत शव को कब्जे में लेकर दिलदारनगर चली।

 

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !