Friday, July 17, 2026
Homeक्राइमअवैध कब्जे का विरोध करने पर दबंगों ने पीटा तीन के विरुद्ध...

अवैध कब्जे का विरोध करने पर दबंगों ने पीटा तीन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

जमानियां। तहसील क्षेत्र के सोनहरिया गांव में भूमिधरी जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। बुजुर्ग पीड़ित राधेश्याम राय ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायत दर्ज कराते हुए प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़ित के अनुसार, 31 जनवरी 2025 की सुबह करीब 9:30 बजे, बेटावर निवासी कुछ लोगों ने उनकी काश्तकारी जमीन में बिना अनुमति के पानी पटवन शुरू कर दिया। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने लात-घूंसे से मारपीट की। राधेश्याम राय आरोप है कि प्रशासन द्वारा पूर्व में उन्हें जमीन का कब्जा दिलवाया जा चुका है, बावजूद इसके विपक्षीगण जबरन कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विपक्षी उन्हें झूठे छेड़खानी और हरिजन एक्ट के मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। बुजुर्ग पीड़ित ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि उनकी भूमि से अवैध रूप से रखा गया पुआल हटवाया जाए और झोपड़ी डालने की किसी भी कोशिश को रोका जाए। साथ ही, उन्होंने विपक्षीगण के खिलाफ कड़ी प्रशासनिक व दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अशेष नाथ सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन लोगों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !