Thursday, July 16, 2026
Homeसम्मानविकाश के लिए आपसी सहयोग आवश्यक : संतोष कुशवाहा

विकाश के लिए आपसी सहयोग आवश्यक : संतोष कुशवाहा

विकाश के लिए आपसी सहयोग आवश्यक : संतोष कुशवाहा

 

जमानियां (गाजीपुर) : स्थानीय ब्लाक परिसर में बुधवार को  ब्लाक प्रमुख मनीषा कुशवाहा के तत्वावधान में सम्मान समारोह सह भोज कार्यक्रम का आयोजन किया। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा ने अतिथियों को अंगवास्तम देकर सम्मानित किया।
खंड विकास अधिकारी बृजेश कुमार अस्थाना ने कहा कि जमदग्नि ऋषि की पवन धरा पर इस तरह का आयोजन निश्चित ही सामाजिक समरसता की एक अद्भुत मिसाल है।उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाएं आवास योजना, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आदि की जानकारी दी। ग्राम प्रधानों से सरकारी योजनाओं को गांव के पात्रों तक पहुँचाने का आवाहन किया।प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा के कहा कि सभी के सहयोग से विकास कार्य हो रहा है।सरकार की।योजनाओं को गांव में पहुंचाया जा रहा है। आपसी सहयोग व समरसता से ही हम विकास की गाथा लिख सकते हैं।इस मौके पर ग्राम प्रधान कृष्णानंद कुशवाहा उर्फ पिंटू,मदन यादव, भानु प्रताप, दयाराम दास,धर्मेंद्र कुशवाहा,गुड्डू यादव,जिला पंचायत सदस्य आकाश यादव सहित बीडीसी,ग्राम प्रधान मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिला पंचायत सदस्य धनंजय मौर्य ने किया।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !