Saturday, September 5, 2026
Homeक्षेत्रीय खबररिलायन्स फाउन्डेशन मेडिकल कैम्प में लोगो का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

रिलायन्स फाउन्डेशन मेडिकल कैम्प में लोगो का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

रिलायन्स फाउन्डेशन मेडिकल कैम्प में लोगो का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

गहमर / गाजीपुर- स्थानीय क्षेत्र के गांव के हनुमान चबूतरा मैदान में मंगलवार को रिलायन्स फाउन्डेशन मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया। जिस दौरान चिकित्सको द्वारा लोंगो का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।मरीजों के स्वास्थ्य की जांच,उचित परामर्श और निःशुल्क दवा का वितरण किया गया। पूर्व सांसद एवं जम्मू कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा के सौजन्य से स्थानीय गांव के हनुमान चबूतरा मैदान में मेडिकल कैम्प का आयोजन मंगलवार को किया गया जिसमे 300 के आसपास लोगो के स्वास्थ्य की जांच,उचित सलाह के साथ इलाज कर निःशुल्क दवा वितरित किया गया।

इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनीष सिंह बिट्टू ने कहा कि माननीय मनोज सिन्हा द्वारा यह नेक कार्य किया जा रहा है।ग्रामीण क्षेत्रों गरीब लोग आज भी अस्पतालों के महंगे इलाज कराने में सक्षम नहीं हैं।

ऐसे में इस पुनीत कार्य के लिए मनोज सिन्हा जी बधाई के पात्र हैं।इस अवसर पर मनीष बिट्टू के अलावा सिंह, विकास सिंह, दीपक सिंह, निक्कू सिंह, शैलेंद्र सिंह आदि मौंउद रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !