Saturday, July 18, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरहर्षोल्लास से मनाया दान- पुण्य का पर्व मकर संक्रांति

हर्षोल्लास से मनाया दान- पुण्य का पर्व मकर संक्रांति

हर्षोल्लास से मनाया दान- पुण्य का पर्व मकर संक्रांति

 

 

जमानियां (गाजीपुर)। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र में मकर संक्रान्ति का पर्व धार्मिक रीति-रिवाज और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
नगर के यमदग्नि-परशुराम गंगा घाट पर श्रद्धालु स्नान व पूजन के पश्चयात तिल, गुड़, खिचड़ी सहित अन्य वस्तुओं का दान कर पुण्य लाभ अर्जित किये। सुबह से गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगा। भीड़ के दृष्टिगत पुलिस व तहसील प्रशासन मौजूद रहा तथा सुरक्षा के लिए प्रत्येक तिराहे व गंगा घाट पर पुलिस मौजूद रही। सीओ रामकृष्ण तिवारी गंगा घाट का लगातार चक्रमण करते रहे। नगर स्थित सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल के प्रबन्धक रेशु जालान द्वारा गंगा घाट पर स्टाल लगाकर सभी श्रद्धालुओं को चाय पियाला गया। वही उत्तर वाहिनी गंगा सेवा समिति के तत्वावधान में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह द्वारा सभी स्नानार्थी श्रद्धालुओं को खिचड़ी खिलाया गया। उक्त अवसर पर उन्होंने कहा कि यह पर्व भारत की संस्कृति व परम्परा को मजबूत करते हुए सभी को एक सूत्र में बांधने का कार्य करता है। मकर संक्रांति पर खिचड़ी बनाना और सभी को खिलाने से समाजिक समरसता बनी रहती है। यह व्यंजन सदियों से उत्सव का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है।सूर्य का एक राशि से दूसरी राशि में जाना मौसम में बदलाव लाता है। जिसके वजह से बीमारियों का डर बढ़ जाता है। तिल और खिचड़ी में वे सभी पोषक तत्व होते हैं जो शरीर को गर्मी प्रदान करने के साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ता है। उक्त मौक पर कमलचन्द बाबा, प्रमोद यादव, अनिल यादव, संजय यादव, गोपाल जायसवाल, लाला जायसवाल सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !