काली माता के मन्दिर में दुर्व्यवस्था को लेकर दिया गया पत्रक
जमानियां / गाजीपुर- स्थानीय क्षेत्र के नगर जुनेदपुर वार्ड नंबर 4 स्थित काली माता मंदिर के परिषर में प्रकाश एवं बैठने की समुचित व्यवस्था न होने की समस्या को लेकर मन्दिर के कर्यकर्ताओ ने बुधवार को बैठकर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी को पत्रक दिया।द
पत्रक के माध्यम से वार्डवासियों ने मांग किया है कि काली माता मंदिर परिसर में सोलर लाईट‚ स्ट्रीट लाइट के साथ आवागमन के लिए इंटरलॉकिंग‚ बैठने की व्यवस्था और साफ सफाई की मांग की गयी। जिस पर अधिशासी अधिकारी अब्दुल सब्बुर ने आश्वासन दिया कि मांगाें पर विचार करते हुए यथोचित कार्यवाही की जाएगी ताकि लोगों को परेशानी न हो।
उक्त मौके पर सुनील कुमार, संदीप कुमार, विजय कुमार, अखिलेश, लाला कुमार, मदन गोपाल तिवारी, राजन पांडे ,किशोर प्रसाद सिंह ,रामदेव, कृपा , अंगद सिंह , लक्ष्मण , सुनील कुमार श्यामसुंदर क राकेश कुमार, रमेश आदि लोग रहे।


