Saturday, May 30, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरपुलिस अधीक्षक ने किया कोतवाली का निरीकक्षण

पुलिस अधीक्षक ने किया कोतवाली का निरीकक्षण

जमानियां / गाजीपुर- स्थानीय क्षेत्र स्थित जमानिया कोतवाली का शनिवार को पुलिस अधीक्षक द्वारा औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान विवेचना रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, कोविड-19 केयर‚ बीट सूचना रजिस्टर आदि की गहनता से जांच किया गया साथ ही आई0 जी 0आर0 एस0 में कुल लंबित 43 मामलों नाराजगी व्यक्त करते हुए लम्बित पड़े सभी मामलो जल्द से जल्द निस्तारण करने का निर्देश दिया गया।

फोटो- थाना दिवस पर फरियाद सुनते पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ओम प्रकाश सिंह 

और साथ ही क्षेत्राधिकारी कार्यालय पर जिर्णोधार हुए भवन का लोकार्पण किया। निर्माणधीन आरक्षी बैरिक में कुछ कमियां पायी गयी है। जिसको लेकर संबंधित ठेकेदार को दिशा निर्देश दिया जाएगा। वही थाना दिवस पर फरीयादीयों की फरीयाद सूनी एक एक कर उन्होंने दर्जनों मामलों में सुयुक्ति टीम बना कर मौके पर जा कर निस्तारण करने के निर्देश दिये गये है।

और जिसकी समीक्षा की जाएगी वही उन्होंने गैंगस्टर के आरोपितों के संपत्ति को कुर्की के लिए चिह्नित करके व त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए। उनके इस निरीक्षण से पुलिस कर्मियों में हडकंप मचा रहा। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक डॉ ओम प्रकाश सिंह कोतवाली पहुंचे और सीधे महिला हैल्प डेस्क पर मौजूद महिला कांस्टेबल से आने वाली शिकायतों एवं उसके निस्तारण के बारे में जानकारी ली गई जिसने पता चला कि जमीन संबंधित मामले जो थाने में आ रहे है।

उसका निस्तारण करने के लिए थाना दिवस के अवसर पर बुला कर राजस्व एवं पुलिस कि संयुक्ति टीम उसका निस्तारण कराया जाय।पुलिस कर्मियों को मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग करते ड्यूटी करने का निर्देश दिया। 

इस अवसर पर एसडीएम शैलेन्द्र प्रताप सिंह‚ ईओ अब्दुल सब्बुर  क्षेत्राधिकारी हितेन्द्र कृष्ण‚ कोतवाल राजीव कुमार सिंह‚ उपनिरिक्षक अनिल कुमार पाण्डेय‚ उपनिरिक्षक मंशाराम गुप्ता‚ उपनिरिक्षक संतोष कुमार‚ उपनिरिक्षक सेनापति सिंह आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !