जमानियां (गाजीपुर) : ब्लॉक के करमहरी गांव की ग्राम प्रधान कलावती देवी के पति धर्मेंद्र कुशवाहा का उपचार के दौरान वाराणसी के ट्रामा सेंटर में शुक्रवार की रात हृदय गति रुकने से मौत हो गयी । प्रधान पति का शव शनिवार की सुबह घर पहुंचते ही कोहराम मच गया।ग्रामीणों की भारी भीड़ घर पर जुट गई।शव का अंतिम संस्कार बड़ेसर घाट पर किया गया।मुखाग्नि पुत्र अभिषेक सिंह ने दी।घाट पर विधायक ओमप्रकाश सिंह,बीडीओं बृजेश आस्थान,प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा,बसपा नेता परवेज खाँ, धनंजय मौर्य,प्रधान सहित,ग्रामीण, ब्लॉक कर्मचारी सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे


