Wednesday, September 2, 2026
Homeघटना-दुर्घटनाट्रैक्टर की चपेट में आने से घायल बाइक सवार की इलाज के...

ट्रैक्टर की चपेट में आने से घायल बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत

जमानियां (गाजीपुर) : धान लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली के चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने के कारण देवैथा गांव नहर पुलिया के पास शुक्रवार की रात 8:30 बजे दोस्त संग बाईक से करमहरी जा रहा एकलौता पुत्र फिरोज ट्रैक्टर के ट्राली में घुस गया जिससे सिर व सीने में गंभीर चोट आने से घायल हो गया। वही चालक ट्रैक्टर छोड़ फरार हो गया। वाराणसी के ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान शुक्रवार की सुबह मौत हो गई।वही घायल दोस्त का उपचार दिलदारनगर के निजी अस्पताल में हुआ।स्वजन की तहरीर पर पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कारवाई में जुट गई।फिरोज का शव रात आठ बजे गांव के कब्रिस्तान में दफनाया गया ।
जानकारी के अनुसार देवैथा गांव निवासी फिरोज अपने दोस्त जमशेद खां संग बाईक से करमहरी गांव में न्योता खाने जा रहे थे तभी गांव के नहर पुलिया से आगे तेज रफ्तार धान लदा ट्रैक्टर ट्राली करमहरी को जा रहा था चालक द्वारा अचानक ब्रेक मारकर गाड़ी रोकने पर पीछे से बाईक से आ रहे फिरोज ट्राली के अंदर घुस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़ मौके से भाग गया।सूचना पाकर स्वजन भी मौके पर पहुंच गए और घायल फिरोज व दोस्त जमशेद को दिलदारनगर के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन फिरोज का हालत चिंताजनक होने पर उसे जिला मेडिकल कालेज रेफर कर दिए और जमशेद का उपचार निजी अस्पताल में होने लगा।स्वजन जिला मेडिकल कालेज लेकर पहुंचे जहां हालत चिंताजनक होने पर जिला अस्पताल से ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।जहां उपचार के दौरान शनिवार की सुबह मौत हो गई।इसके बाद स्वजन शव को पिकअप से लेकर कोतवाली पहुंचे।वही पुत्र की मौत की खबर पाकर मां जलेबी देवी का रो रो कर बुरा हाल था।कोतवाल अशेषनाथ सिंह ने बताया कि स्वजन के तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।

उजड़ गई शकीना खातून की दुनिया

पति फिरोज के असामयिक मौत होने से पत्नी शकीना खातून की दुनिया ही उजड़ गई।फिरोज अपने पीछे एक सात वर्षीय पुत्र अम्मान व चार वर्षीय पुत्र मारिया को पीछे छोड़ गया है।फिरोज देवल गांव स्थित मस्जिद में एमाम का  कार्य कर घर चलाते थे।माता पिता के एकमात्र कमाऊ पुत्र था ।हालांकि ट्रैक्टर ट्राली बिहार नंबर का था।चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया।टैक्टर में बाईक घुसने से फिरोज जो हेलमेट पहना था वह भी पूरी तरह से फट गया था।

 

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !