Tuesday, September 1, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरओटीएस कैम्प का हुआ आयोजन दो लाख पैंतीस हजार की हुई वसूली

ओटीएस कैम्प का हुआ आयोजन दो लाख पैंतीस हजार की हुई वसूली

जमानियाँ (गाजीपुर)। स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम रामपुर फुफुऑव स्थित प्राथमिक विद्यालय पर गुरुवार को विद्युत विभाग द्वारा ओटीएस कैम्प का आयोजन किया गया है। जिसमें 2 दो लाख 35 हजार विद्युत बिल की वसूली हुई।
ओटीएस कैम्प का निरीक्षण करने पहुंचे विद्युत वितरण खण्ड के प्रबन्ध निदेशक शंभु कुमार ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण को संरक्षित करने का संदेश दिया।

अवर अभियन्ता इंद्रजीत कुमार ने बताया कि
35 विद्युत उपभोक्ताओं ने ओटीएस का लाभ लिया तथा 10 उपभोक्ताओं के विद्युत बिल की त्रुटी में सुधार कर 2 दो लाख 35 हजार की विद्युत बिल की वसूली हुई। उक्त मौके पर अधीक्षण अभियंता प्रवीण कुमार, अधिशासी अभियंता गोपी चन्द,
उपखंड अधिकारी लोकेश कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर रितेश सिंह, नोडल संदीप कुमार, कैशियर अखिलेश कुमार सिंह, सोनू, धर्मेंद्र, शहजाद, राजू आदि मौजूद रहे।

 

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !