जमानियां (गाजीपुर) : नगर पालिका द्वारा व्यपारियों पर कर लगाये जाने के विरोध में रविवार को भी तहसील मुख्यालय स्थित रामलीला मैदान में स्टेशन बाजार के व्यापर मंडल अध्यक्ष सतीश जायसवाल व समाजसेवी नारायण दास चौरसिया के नेतृत्व में सभासद व व्यापारी क्रमिक धरना पर बैठें रहे।और चेताया कि अगर कर को नपा द्वारा वापस नहीं लिया गया तो विशाल धरना प्रदर्शन होगा।
बता दे कि कि बीते रविवार को व्यापारियों का एक बड़ा समूह धरना पर बैठा रहा व्यापारियों व कुछ सभासदों ने कहां की बड़े तथा छोटे व्यापारियों पर नपा प्रशासन द्वारा मनमाने ढंग से विभिन्न मदो से कर लगाया गया है।बाजार छोटा व पिछड़ा है।व्यापारियों द्वारा छोटा व्यापार कर परिवार चलाया जाता है।आरोप लगाया कि अध्यक्ष व इओ द्वारा व्यापारियों पर कर गलत कर थोपा गया है।इससे व्यापारियों का नुकसान है।तीन भागों में बंटा नपा क्षेत्र में स्टेशन,तहसील व हरपुर है।तीनों जगहों पर व्यापारियों का दुकान है जिससे वह अपनी जीविका चलाते है।लेकिन नपा ने कर लगाकर व्यापारियों का उत्पीड़न किया है।जब तक नपा इस कर को वापस नहीं लेता है तब तक क्रमिक अनशन जारी रहेगा। वही पूर्व चेयरमैन अनिल गुप्ता भी धरना में शामिल हुए और कहा कि व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखकर ही नगर पालिका द्वारा कोई कार्य किया जाना चाहिए।धरना में वीरेंद्र कुमार सिंह,विकास जायसवाल,राजेश ,मक्खन वर्मा,राकेश जायसवाल,मनोज श्रीवास्तव,नारायण चौरसिया,सभासद सुरेंद्र चौधरी,विकास जायसवाल,मुन्ना गुप्ता,सचिन वर्मा,प्रकाश यादव,विन्धयाचल शर्मा,नीरज,मनीष,आदि लोग उपस्थित रहे।


