जमानियां (गाजीपुर) : नपा द्वारा व्यपारियों पर कर लगाये जाने के विरोध में शनिवार को तहसील मुख्यालय स्थित रामलीला मैदान में स्टेशन बाजार के व्यापर मंडल अध्यक्ष सतीश जायसवाल के नेतृत्व में सभासद व व्यापारी क्रमिक धरना पर बैठ गए।चेताया कि अगर कर को नपा द्वारा वापस नहीं लिया गया तो विशाल धरना प्रदर्शन होगा।
गौरतलब हो कि बीते शनिवार को व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल एसडीएम अभिषेक कुमार से मिलकर कर लगाए जाने के विरोध में पत्रक सौंपा कर वापस नहीं लेने पर धरना की चेतावनी दी थी।धरना में बैठे व्यापारियों व कुछ सभासदों ने कहां की बड़े तथा छोटे व्यापारियों पर नपा प्रशासन द्वारा मनमाने ढंग से विभिन्न मदो से कर लगाया गया है।बाजार छोटा व पिछड़ा है।व्यापारियों द्वारा छोटा व्यापार कर परिवार चलाया जाता है।आरोप लगाया कि अध्यक्ष व इओ द्वारा व्यापारियों पर कर गलत कर थोपा गया है।इससे व्यापारियों का नुकसान है।तीन भागों में बंटा नपा क्षेत्र में स्टेशन,तहसील व हरपुर है।तीनों जगहों पर व्यापारियों का दुकान है जिससे वह अपनी जीविका चलाते है।लेकिन नपा ने कर लगाकर व्यापारियों का उत्पीड़न किया है।जब तक नपा इस कर को वापस नहीं लेता है तब तक क्रमिक अनशन जारी रहेगा।वही नपा अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता ने बताया कि नपा द्वारा शासन के मंशा के अनुरूप कर लगाया गया है।व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखकर कार्य किया जा रहा है।धरना में वीरेंद्र कुमार सिंह,विकास जायसवाल,राजेश ,मक्खन वर्मा,राकेश जायसवाल,मनोज श्रीवास्तव,नारायण चौरसिया,सभासद सुरेंद्र चौधरी,विकास जायसवाल,सचिन वर्मा,प्रकाश यादव,विन्धयाचल शर्मा,पंकज निगम,नीरज,मनीष,मो रोजन आदि लोग रहे।


