Tuesday, July 14, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरपल्स पोलियो जागरूकता के लिए निकाली गई रैली, एबीएसए ने दिखाई हरी...

पल्स पोलियो जागरूकता के लिए निकाली गई रैली, एबीएसए ने दिखाई हरी झंडी

जमानियां (गाजीपुर) : स्थानीय तहसील मुख्यालय स्थित कंपोजिट विद्यालय हेतिमपुर के छात्राओं ने शनिवार की दोपहर 1 बजे एबीएसए सुरेंद्र सिंह पटेल के नेतृत्व में राष्ट्रीय पल्स पोलियों अभियान के तहत जागरूकता रैली निकालकर लोगों पोलियो उन्मूलन के प्रति जागरूक किया। पोलियो जागरूकता अभियान रैली को बीईओं ने बीआरसी परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जो बिंद मोड़ होते हुए हेतिमपुर कटहरा तक गया। इस दौरान बच्चों ने ‘दो बूंद हर बार, जिंदगी रहे बरकरार’ ‘ बच्चों को बचाना है, तो पोलियो ड्रॉप पिलाना है’ ‘आओ मिलकर जतन करें, पोलियो को जड़ से खत्म करें’ आदि प्रकार के नारे लगाकर लोगों को 8 दिसंबर से 16 दिसंबर तक चलने वाले पल्स पोलियो अभियान के प्रति जागरूक किया। बीईओं ने कहा कि इस अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को निःशुल्क पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। लोगों से अपील किया कि इस अभियान में कोई बच्चा पोलियो की दवा लेने से छूटने न पाए।इस मौके पर अरविंद कुमार सिंह,मनोज तिवारी,संतोष कुमार,रेणु सिंह,प्रतिभा सिंह,अर्चना सिंह,वंदना इत्यादि शिक्षिकाएं उपस्थित रही ।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !