Monday, August 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरसमापन की ओर यातायात माह, अब तक काटे गए 30हजार से ज्यादा...

समापन की ओर यातायात माह, अब तक काटे गए 30हजार से ज्यादा चालान

गाज़ीपुर में 29 दिनों में वाहन चालकों से वसूला गया 30 हजार रुपये का चालान।

गाजीपुर। पुलिस विभाग की ओर से चलाए जा रहे यातायात माह के तहत जहाँ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन पिया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ चालान काटकर दण्डनात्मक कार्यवाही भी की जा रही है। बीते 29 दिनों में जिले में 30 हजार से ज्यादा चालान काटे गए हैं।वहीं जागरूकता अभियान चलाकर लोगों से यातायात नियमों के पालन करने की अपील की गई। यातायात प्रभारी मनीष त्रिपाठी ने कहा कि सभी को सड़क सुरक्षा के प्रति सजग होना चाहिए। सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक होने का मतलब है कि आप अपनी जीवन की सुरक्षा के प्रति सजग है।

यातायात प्रभारी ने कहा कि यातायात नियमों का पालन कर सड़क हादसों पर अंकुश लगाया जा सकता है। उन्होंने दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने, ट्रिपल राइडिग न करने, निर्धारित गति में वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया। कहा कि बिना लाइसेंस के गाड़ी न चलाए और न ही चलाने दें।

बाइक चलाते समय हमेशा हेलमेट व कार चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें। नशे में किसी को वाहन न चलाने दें। क्योंकि यातायात नियमों का पालन कर खुद सुरक्षित रहने के साथ ही दूसरों को भी सुरक्षित रखा जा सकता है।

 

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !