ज़मानिया यातायात जागरूकता अभियान के तहत बच्चों ने किया लोगों को जागरूक।
ज़मानिया- स्थानीय क्षेत्र में यातायात जागरूकता अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी रामकृष्ण तिवारी की अध्यक्षता में माह के 28 वे दिन सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु यातायात के नियमों के पालन हेतु छात्र एवं छात्राओं व आमजन को रंग मंच के माध्यम से जागरूक किया गया।

जिस दौरान कोतवाली पुलिस बल व स्कूली बच्चों के साथ रैली निकालकर यातायात के नियमों के पालन हेतु लोगों को जागरूक किया साथ ही लोगों से बताया कि वाहन चलते समय हेलमेट/सीट बेल्ट लगाना, शराब/मादक पदार्थों का सेवन करके वाहन न चलाना, दोपहिया वाहन पर तीन सवारी न चलना आदि ट्रैफिक नियमों का पालन करने की जनमानस से अपील की गयी।

