जमानियां । स्थानीय तहसील सभागार में मंगलवार की सुबह डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर को याद करते हुए संविधान दिवस मनाया गया।

वही कार्यक्रम नायब तहसीलदार जमानियां अवनीश कुमार के नेतृत्व में अग्रसर हुआ वहां उपस्थित लोगों ने डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण पुष्प अर्पित किया।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए नायब अवनीश कुमार ने कहा कि केंद्र राज्य सरकार द्वारा गत वर्ष से बाबा साहेब के जन्म दिवस को संविधान दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है l जो सराहनीय कदम है डॉक्टर अम्बेडकर ने अपनी प्रतिभा परिचय देते हुए देश के संविधान का निर्माण किया था। जो विश्व का सबसे बडा लिखित अद्धितीय संविधान हैं। वही नायब जितेंद्र प्रसाद ने कहा कि संविधान देश की आत्मा होता हैं। जिसे सभी नागरिकों को आत्मसात करते हुए उसका पालन करना चाहिए। कार्यक्रम में वहां उपस्थित सभी कर्मचारियों ने संविधान के सम्बन्ध में अपनी बात को कहा । इस अवसर पर अजय कुमार यादव राजस्व निरीक्षक, चंद्रभान, शैलेंद्र यादव, विनय पांडे, अन्य तहसील कर्मी मौजूद थे।

