सरैयां गाँव में गोलीकांड 9 लोगों नामज़द दो अज्ञात लोगों कें खिलाफ़ मुक़दमा दर्ज़।
ज़मानिया- सुहवल थाना क्षेत्र अंतर्गत सरैयां गाँव में बीते गुरूवार की देर शाम को युवक धर्मेंद्र बिंद 22 वर्ष को गोली मारने के मामलें में बहन सविता की तहरीर पर थाने में नौ नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा देर रात को पंजीकृत किया गया।

वहीं पुलिस ने इस गोलीकांड के वांछितों को दबोचने के लिए उनके सम्भावित ठिकानों पर पुलिस की कई टीमें दबिश दे रही है,मगर आरोपी पुलिस के डर से घर छोडकर फरार हो गये है । इस मामलें में पुलिस ने दो संदिग्ध लोगों को उठा पूछताछ कर रही है।ग्रामीणों के मुताबिक आरोपितों प्रतिबंधित असलहे से करीब दस राउंड फायर किया।
जिससे कि सरैयां गाँव के लोगों में दहशत फैल गया।बताया कि पुलिस ने बीते रात को घटनास्थल से 9 एम एम के चार खोखे भी बरामद किए,जबकि आज शुक्रवार की सुबह हाईवे पर दो और खोखे 9 एम एम के बरामद किए गये,जिसे ग्रामीण दिखा रहे थे।ग्रामीणों के मुताबिक धर्मेंद्र को कुल दो गोली लगी है,जिसमें एक सीने और एक पसली में लगी है,बताया कि घायल का इलाज वाराणसी ट्रामा सेंटर में जारी है।
सीने में लगी गोली को आपरेशन कर चिकित्सको ने निकाल लिया है,जबकि पसली में गोली सभी भी फंसी है।घायल की हालत अभी गंम्भीर बनी हुई है। रात को हुए इस गोली कांड के बाद दोनों गाँव में तनाव बना हुआ है,घटना के दूसरे दिन आरोपितों के गाँव जाने वाला मार्ग पूरी तरह सन्नाटे में पसरा हुआ है। जबकि घायल के गाँव,घर सहित सरैयां गाँव की चट्टी पर भी सन्नाटा पसरा हुआ है।
सुरक्षा की दृष्टिकोण से कई थानों की फोर्स सहित क्यूआरटी तैनात है,घटना को लेकर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक अतुल सोनकर,सीओ राधाकृष्ण रात भर थाने में कैंम्प किए रहे,घायल के परिजन और गाँव के लोग आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी करने की मांग की है।ग्रामीण पुलिस अधीक्षक अतुल सोनकर ने बताया कि गोली से घायल का इलाज वाराणसी में जारी है,बताया कि आरोपितों की तलाश में दबिश दी जा रही है,सुरक्षा की दृष्टिगत कई थानों की फोर्स तैनात की गई है।

