रेवतीपुर में खेलने के दौरान कुए में गिरने से 13 वर्षीय बालिका की हुई मौत।
ज़मानिया :- स्थानीय थाना अंतर्गत रेवतीपुर गाँव के बहोरिक राय पट्टी में मंगलवार की दोपहर जूली खरवार उम्र करीब 13 वर्ष घर के समीप खेलने के दौरान दौड़ते समय पानी से भरे कूएं में अनियंत्रित होकर गिर जाने से हुईं मौत।

इस घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो वह भी मौके पर आननफानन में भागकर पहुंचे,जहाँ ग्रामीणों की कडी मशक्कत के बाद उसे किसी तरह बाहर निकाला जा सका।लेकिन तब तक उसके प्राण पखेरू उड चुके थे मौत की जानकारी परिजनों को होते ही उनमें कोहराम मच गया वहीं पिडित परिजनों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करने के बाद उसे कब्जे में लेकर पुलिस के सुरक्षा में पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेंज घटना की छानबीन में जुट गई।
वही पुत्री की कुएं में गिरने से मौत के बाद मां माधुरी और पिता राकेश खरवार सहित अन्य परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल था,जबकि इस घटना के कारण पूरे गाँव में सन्नाटा पसरा हुआ है,अगगल बगल के लोग पिडित परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे। मृत किशोरी के पिता राकेश खरवार ने बताया कि उसकी पुत्री जूली आज दोपहर अपने दोस्तों के साथ खेल रही थी।
अचानक भागते समय पैर फिसलने से बाढ के पानी से भरे कुएं में गिरने से उसकी मौत हो गई। वही पिता ने बताया कि उसे तीन पुत्रियाँ और एक पुत्र है,जिसमें मृत जूली माझिल थी,बताया कि वह खुद घर पर रहकर मजदूरी कर किसी तरह अपने परिवार का जीविकोपार्जन चलाता है।
पुत्री की मौत की सूचना पुलिस को दिया। जिसके बाद पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया। वही इस प्रभारी निरीक्षक पवन उपाध्याय ने बताया कि कूएं में गिरकर मृत किशोरी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेंजा गया है,और छानबीन की जा रही है।

