मेदनीपुर गाँव के चट्टी के समीप नेशनल हाईवे पर दो मोटरसाइकिल की आमने सामने टक्कर में एक युवक की मौत।
गाज़ीपुर -: स्थानीय क्षेत्र के सुहवल थाना अंतर्गत मेदनीपुर गाँव के चट्टी के समीप नेशनल हाईवे पर रविवार की शाम को दो मोटरसाइकिल की आमने सामने टक्कर में बाइक चालक 25 वर्षीय युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत, 70 वर्षीय बृद्ध गंम्भीर रूप से हुआ घायल।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मेदनीपुर गाँव के चट्टी के समीप नेशनल हाईवे पर दो मोटरसाइकिल की आमने सामने टक्कर में नंदगंज थाना क्षेत्र के अतरसुआ निवासी अमन पुत्र वीरेंद्र 25 और घायल की पहचान किसुन पासवान 70 वर्ष के रूप में हुई। घटना के बाद चार पहिया वाहन चालक मय वाहन समेत फरार हो गया
घटना के चलते ग्रामीणों की मौके पर भारी भीड इकठ्ठा हो गई इसकी सूचना मिलते ही मौके पर प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार त्रिपाठी मय भारी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गये। इसके बाद पुलिस ने दोनों के परिजनों को इस घटना की जानकारी दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
इधर पुलिस ने हादसे में मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेंज दिया जबकि गंम्भीर रूप से घायल को 108 एम्बुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है,जहाँ उसकी भी हालात गंम्भीर बनी हुई है। राहगीरों के मुताबिक मृतक बाइक सवार जमानियां की ओर से अपने गाँव नंदगंज की ओर जा रहा था,वह ज्योहीं मेदनीपुर चट्टी पर पहुंचा गाजीपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार बाइक से उसके बाइक का साइड लूकिंग ग्लास टच होने से उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई।
नंदगंज की ओर जा रहा बाइक सवार कुछ समझ पाता इसी दौरान वह एक चार वाहन की चपेट में आ गया, जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गईजबकि पिछे बैठा वृद्ध घायल हो गया। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि हादसे में मृतक के शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम हेतु भेंजा गया है,जबकि घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है ।

