मथुरा में आयोजित सेमीनार में मोहम्मद इमरान को तीरंदाजी संघ के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व आईएएस अवनीश अवस्थी ने किया सम्मानित।
जमानियां -: नगर के अंसारी मोहल्ला निवासी मोहम्मद इमरान को मथुरा में आयोजित सेमीनार में तीरंदाजी के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तीरंदाजी के कोच लेवल वन के पद के लिए चयनित किया गया है इसकी जानकारी इलाके सहित खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड पडी।

इलाके के खेल प्रेमियों ,परिजनों सहित अन्य लोग इस चयन पर खुशी से झूम उठे है,लोगों इसका जश्न एक दूसरे को बधाईं देकर मनाया है,लोगों ने कहा कि हमारे इलाके का यह लाल एक दिन राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर का कोच बनकर युवा खिलाड़ियों को तराशने का काम करते हुए देश का नाम रौशन करेगा ।
तीरंदाजी के कोच लेवल वन पर चयन के बाद तीरंदाजी संघ के प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विशेष सलाहकार पूर्व आईएएस अवनीश अवस्थी ने नव न्यूक्त कोच मोहम्मद इमरान को मथुरा में आयोजित सेमीनार में विशेष रूप से सम्मानित किया है।और उन्होंने उम्मीद जताई है,कि तीरंदाजी को भविष्य में तेजी से बढावा मिलने के साथ ही युवा खिलाड़ी इस खेल की ओर आकर्षित होगें।
खुद के तीरंदाजी कोच लेवल वन पर चयन और सम्मानित किए जाने पर मो० इमरान ने कहा कि उनके तीरंदाजी जीवन काल का यह एक अविस्मरणीय पल है,कहा कि मुझे जो यह सम्मान मिला है,मैं भरोसा दिलाता हूं कि भविष्य में तीरंदाजी को काफी बढावा देने और युवा खिलाड़ियों को तराशने में कोई कमी नहीं छोडूंगा।
वहीं पूर्वांचल तीरंदाजी के प्रणेता सतीश दुबे ने बताया कि इमरान ने राष्ट्रीय और अखिल भारतीय विश्वविध्यालय खेलो में कई पदक जीत चुके है,अब उन्हें जो न ई जिम्मेदारी मिली है ,हमें उम्मीद ही नहीं पूरा विश्वास है कि वह कोच के क्षेत्र में भी नई उपलब्धियां अर्जित कर जिले का नाम रौशन करेगें।
कहा कि उनके कोच लेवल वन के पद पर चयन से प्रदेश से लेकर गाँव और जनपद स्तर पर तीरंदाजी को बढावा मिलने में मदद मिल सकेगा, और जो होनहार तीरंदाज कोच के अभाव में अपने प्रतिभा का प्रदर्शन कर पाने में असफल रह जाते थे,उस समस्या को भी दूर कर पाने में काफी हद तक मदद मिलेगी ।

