Saturday, May 30, 2026
Homeघटना-दुर्घटनागाज़ीपुर पुलिस ने गेस्ट हाउस में की छापेमारी के दौरान 12 लोगों...

गाज़ीपुर पुलिस ने गेस्ट हाउस में की छापेमारी के दौरान 12 लोगों को, पुलिस ने किया गिरफ्तार, गेस्ट हाउस को किया सील।

गाज़ीपुर पुलिस ने गेस्ट हाउस में की छापेमारी के दौरान 12 लोगों को, पुलिस ने किया गिरफ्तार, गेस्ट हाउस को किया सील।

गाज़ीपुर-: स्थानीय क्षेत्र के नंदगंज थाना क्षेत्र के रामपुर बंतरा हाईवे से जहाँ बलवन्त यादव गेस्ट हाउस में पुलिस ने स्थानीय लोगों की शिकायत पर पुलिस टीम ने छापे के दौरान गेस्ट हाऊस मे 6 युवक और 6 महिलाएं को किया गिरफ्तार।पुलिस ने मामले में कार्यवाही करते हुये गेस्ट हाऊस को सील कर दिया है। नंदगंज क्षेत्र के रामपुर बंतरा हाईवे स्थित गेस्ट हाउस के आड़ में चल रहे गलत धंधे का उप जिलाधिकारी सैदपुर रवीश गुप्ता के नेतृत्व में नंदगंज पुलिस ने भंडाफोड़ किया। गेस्ट हाउस में छापेमारी कर छह जोड़ों को आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ा गया।

सभी जोड़े को उनके परिवार को सौंप दिया गया। बहुत दिनों से शिकायत आ रही थी कि इस गेस्ट हाउस में लड़के-लड़कियों का आना-जाना लगा रहता है। लोगों को इस बात का संदेह था कि यहां पर गलत धंधा होता है। पकड़े गए युवक युवती आसपास के बताया जा रहे हैं।

इस सम्बन्ध में सीओ भुड़कुड़ा बलराम ने कहा कि पकड़ी गयीं युवतियों को परिजनो के हवाले कर दिया और गेस्ट हाउस संचालक बलवंत यादव के खिलाफ विधित कार्यवाही की जा रही है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !